साधना परमार्थिक संस्थान समिति, मण्डलेश्वर
के बारे में
साधना परमार्थिक संस्थान समिति, मण्डलेश्वर (राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2024 से सम्मानित)
साधना परमार्थिक संस्थान समिति सामाजिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक तीनों क्षेत्रों में समप्रभुता के साथ कार्यरत सक्रिय संस्था है। समिति संगीत लिट्रसी विषय 'सुर चैतन्य' शीर्षक के अंतर्गत कार्य कर रही हैं, जिसमें शालेय विद्यार्थी, युवा तथा ग्रामीण स्त्री-पुरुषों को एक सरल सुगम मार्ग से संगीत से जोड़ना तथा भावनात्मक, मानसिक, बौद्धिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित है। साधना परमार्थिक संस्थान आरंभ में सुर चैतन्य कला केन्द्र, मुम्बई के साथ संयुक्त रूप से कार्य रही थी, किन्तु वर्ष 2013 से संस्था स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं।